विकासनगर में अवैध खनन पर कार्रवाई: दो स्टोन क्रशर निलंबित

देहरादून।  देहरादून जनपद की विकासनगर तहसील के ढकरानी क्षेत्र में आज विभागीय टीम ने स्वीकृत स्टोन क्रशरों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दो क्रशरों में अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते जिला खनन अधिकारी ऐश्वर्या शाह के निर्देश पर दोनों क्रशरों का ई-रवन्ना पोर्टल तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जिला खनन अधिकारी ऐश्वर्या शाह ने जारी प्रेस नोट में बताया कि यह कार्रवाई अवैध खनन और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ है। विभाग अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर रख रहा है और ऐसे मामलों में तुरंत एक्शन लिया जा रहा है।

उत्तराखंड सरकार अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में पर्यावरण संरक्षण और अवैध खनन माफिया पर लगाम लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।

राज्य सरकार की यह कार्रवाई देवभूमि के प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। आगे भी ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments