उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: धामी सरकार ने एक साथ बदले 11 IAS अफसरों के तैनाती स्थल

कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग ने जारी किया तबादला आदेश, कई अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

देहरादून। राज्य सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक बदलाव के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 11 अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। उत्तराखंड शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग की ओर से इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है।

जिन अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है, उनमें लालरिन लियना फैनई, नितेश कुमार झा, रविनाथ रमन, डॉ. पंकज कुमार, बृजेश कुमार संत, डॉ. सुरेंद्र नारायण, ज्योति यादव, युगल किशोर पंत, रणवीर सिंह, डॉ. पराग मधुकर और अभिषेक रुहेला के नाम शामिल हैं।

आदेश के अनुसार कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए उन्हें नए दायित्व सौंपे गए हैं, वहीं कुछ अफसरों को मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। शासन स्तर पर इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम बताया जा रहा है।

यहां देखें स्थानांतरण / तैनाती आदेश

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments