कुछ दिन की शांति के बाद फिर युद्ध, इजराइल ने गाजा में किए ताबड़तोड़ हमले; 200 से ज्यादा की मौत

तेल अवीव ,18 मार्च। पिछले 15 महीने चली जंग में महीने भर की शांति के बाद एक बार फिर इजराइल के गाजा पर हमले फिर से शुरू हो गए हैं। सोमवार को इजराइल सेना ने अचानक गाजा में कई हवाई हमले किए। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक गाजा में विस्थापित लोगों के घरों और तंबुओं पर इजराइली हमलों में अब तक 200 नागरिक मारे गए हैं और दर्जनों घायल हैं। साथ ही एक रिपोर्टर ने बताया कि जिस केंद्रीय क्षेत्र में हम हैं, वहां के आसमान में कई ड्रोन और लड़ाकू विमानों बहुत कम ऊंचाई पर मंडराते हुए देखा गया है, जिससे फि़लिस्तीनियों में भारी डर का माहौल बन गया है। क्योंकि वह युद्धविराम वार्ता के परिणामों को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
वहीं इजराइल सेना ने अपने बयान में कहा हम हमास के ठिकानों पर हमले कर रहे हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री ऑफिस ने जानकारी दी कि हमास की ओर से संघर्ष विराम को बढ़ाने के अमेरिकी प्रस्ताव को अस्वीकार करने के बाद इजराइल ने गाजा में सैन्य अभियान फिर से शुरू कर दिया है।
इजराइल और हमास में मध्यस्थत फिर से शांति वार्ता करा रहे थे, क्योंकि इजराइल ने संघर्ष विराम समझौते के दूसरे चरण में प्रवेश करने से इनकार कर दिया है, जिसे पहले चरण के बाद शुरू किया जाना था, जो छह सप्ताह तक चला था। रिपोर्टर अनस अल शरीफ ने अपने एक्स पर जानकारी दी कि महज आधे घंटे में इजराइल सेना ने 35 से ज्यादा एयर स्ट्राइक की हैं। साथ ही बताया कि बचाव कर्मियों और एंबुलेंस को लोगों को बचाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments