आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद सीएम धामी ने किए धारी देवी के दर्शन

श्रीनगर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद पौड़ी गढ़वाल स्थित प्रसिद्ध धारी देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां धारी देवी से प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की।

लोगों और श्रद्धालुओं से की मुलाकात
मंदिर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों, व्यापारियों, मंदिर समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि इस आपदा की घड़ी में सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों और मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद तीर्थयात्रियों से भी बातचीत की, जिन्होंने चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की। इंदौर से आए एक श्रद्धालु संतोष पाठक ने मुख्यमंत्री को ‘हिंदू हृदय सम्राट’ बताते हुए कहा कि आपदा के बावजूद यात्रा की व्यवस्थाएं काफी अच्छी हैं, जिससे यात्री बहुत खुश हैं।

मंदिर परिसर में सुरक्षा दीवार का आश्वासन
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का निरीक्षण करते हुए अलकनंदा नदी के दोनों किनारों पर भू-कटाव को रोकने के लिए सुरक्षा दीवार बनाने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक भरत सिंह चौधरी (रुद्रप्रयाग), विधायक आशा नौटियाल (केदारनाथ), जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, एसएसपी लोकेश्वर सिंह सहित कई अन्य अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments