कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने दी इगास पर्व की शुभकामनाएं

देहरादून ।उत्तराखण्ड के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इगास पर्व उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति, परम्पराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने पारम्परिक त्यौहारों को संजोए रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों को भी इन पर्वों का महत्व बताना चाहिए।

उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियाँ और नई ऊर्जा लेकर आए।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments