कृषि मंत्री ने दोहराई प्रधानमंत्री की अपील: स्वदेशी अपनाएं, अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएं

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अगस्त, 2025 को वाराणसी में की गई अपील को दोहराते हुए कहा कि देश में बने उत्पाद खरीदने से निर्माताओं की आय बढ़ेगी, जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
देश के लिए जीने का संदेश
श्री चौहान ने अपने वक्तव्य में कहा, “अपने लिए तो सब जीते हैं, कीट-पतंगे भी, पशु-पक्षी भी जीते हैं। अपने लिए जिए तो क्या जिए…तू जी के ए दिल अपने देश के लिए।” उन्होंने प्रधानमंत्री के संदेश का जिक्र करते हुए कहा कि हमें अपने घर में लगने वाली हर वस्तु देश में ही बनी हुई खरीदनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश के लिए जीने का एक तरीका है।
स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील
केंद्रीय मंत्री ने देशवासियों से आह्वान किया कि वे उन उत्पादों को प्राथमिकता दें, जो उनके गांव, पास के शहर, जिले, प्रदेश या देश में बनते हों। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और हम जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा देश 144 करोड़ की आबादी वाला एक विशाल बाजार है, और अगर हम यह ठान लें कि केवल देश में बनी चीजें ही खरीदेंगे, तो इससे किसानों, छोटे निर्माताओं, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कारीगरों की आय में वृद्धि होगी।
रोजगार और आत्मनिर्भरता पर जोर
श्री चौहान ने इस बात पर जोर दिया कि जब हम स्वदेशी उत्पाद खरीदते हैं, तो हमारा पैसा हमारे ही देश में रहता है, जिससे हमारे बच्चों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होते हैं। उन्होंने कहा, “हमारा पैसा विदेश में क्यों जाए, जो हमारे बच्चों को ही रोजगार दे।” उन्होंने सभी देशवासियों से आह्वान किया कि वे देश में बने सामान खरीदकर देश के विकास में अपना योगदान दें और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करें।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments