देहरादून। सीओ स्वप्निल मोयाल से मिलकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को शिकायत पत्र दिया जिसमें असामाजिक तत्वों द्वारा फेसबुक पेज “वसूली अभियान मोर्चा” द्वारा एआई सृजित वीडियो के माध्यम से कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी की राजनैतिक एवं सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करते पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की।
इसके पूर्व 28 दिसम्बर 2025 को भी कांग्रेस द्वारा वसूली अभियान मोर्चा फेसबुक पेज पर कार्यवाही हेतु शिकायत दी गई थी परंतु अब तक कोई मुकदमा दर्ज करने पर रोष प्रकट किया गया।
एक और अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने वाले आम नागरिकों के विरुद्ध झूठी शिकायतों पर कार्यवाही के लिए पुलिस तत्परता दिखा रही है, वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदयाल जी द्वारा की गई शिकायत का 14 दिन बाद भी संज्ञान नहीं लिया गया है। मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा बिहार की महिलाओं को बीस से पच्चीस हजार में खरीद कर लाने की बात पर कांग्रेस की तहरीर के बावजूद अब तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। इसके विपरीत इस विषय पर सवाल उठाने पर कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदयाल जी के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है।
इससे स्पष्ट होता है के उत्तराखंड में पुलिस प्रशासन द्वारा दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। एक नियम और कानून देश एवं प्रदेश की आम जनता के लिए होता है जबकि दूसरा सत्ताधारी दल के नेताओं के लिए होता है जिसका वे जब चाहे उल्लंघन कर सकते हैं। लोकतंत्र में न्याय सभी के लिए बराबर होना चाहिए तथा पुलिस प्रशासन द्वारा इस प्रकार का दोहरा मापदंड नहीं अपनाया जाना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदयाल जी द्वारा की गई शिकायत की तथास्तु भाव से जांच एवं तदनुसार कार्यवाही होनी चाहिए जिससे कि समाज का पुलिस प्रशासन एवं कानून पर विश्वास बना रहे।
प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस तत्परता से वसूली अभियान मोर्चा द्वारा दुष्प्रचार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही नहीं करेंगे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।
प्रतिनिधि मंडल में पूर्व सदस्य, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, संजय शर्मा, प्रदेश महामंत्री जगदीश धीमान, पी एस आर्य, यशपाल चौहान मौजूद रहे।
यँहा देखें शिकायत पत्र


Recent Comments