राजभवन में पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ शुरू, राज्यपाल ने की प्रदेशवासियों की भलाई की कामना

देहरादून। राजभवन में शनिवार को पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब का तीन दिवसीय अखंड पाठ का आगाज़ हुआ। इस पवित्र कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राज्यपाल ने श्रद्धा और भक्ति के साथ पवित्र ग्रंथ साहिब के सम्मुख मत्था टेका और प्रदेश के सभी निवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस पवित्र आयोजन में राजभवन के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी उपस्थित लोगों ने अखंड पाठ में शामिल होकर दिव्य शबद का आनंद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments