अखिलेश का भाजपा पर हमला: स्कूल बंद करना PDA समाज के खिलाफ साज़िश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि राज्य की जनता समझ गयी है कि स्कूल बंद करना दरअसल पीडीए समाज के खिलाफ भाजपा की एक बहुत बड़ी साजिश है। सपा प्रमुख यादव ने शनिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “उप्र की जनता समझ गयी है कि स्कूल बंद करना दरअसल पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के खिलाफ भाजपा की एक बहुत बड़ी साजिश है, जिससे एक तरफ पीडीए समाज के लोग पढ़ न पाएं और मानसिक रूप से भाजपा का विरोध न कर पाएं, दूसरी तरफ इन स्कूलों में बनने वाले बूथ न बन पाएं जिससे पीडीए समाज वोट न डाल सके।

इसी पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया, “भाजपा का ये सामाजिक-मानसिक और राजनीतिक षड्यंत्र हम कभी सफल नहीं होने देंगे। भाजपा जाए तो शिक्षा आए!” बाद में सपा मुख्यालय की ओर से जारी एक बयान में अखिलेश यादव ने कहा, “समाजवादी पार्टी का पीडीए पाठशाला का अभियान जारी है।” यादव ने आरोप लगाया कि “भाजपा सरकार के एजेंडे में शिक्षा, नौकरी, रोजगार नहीं है।

भाजपा की ‘डबल इंजन’ की सरकार हर मोर्चे पर फेल है। शिक्षार्थी और शिक्षक सड़क पर आंदोलन करने पर मजबूर है।” उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार नौजवानों का वर्तमान और भविष्य दोनों बर्बाद करने की दोषी है। इस सरकार ने देश के युवाओं को धोखा दिया है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments