लखनऊ (आरएनएस )। समाजवादी पार्टी ने निर्वाचन आयुक्त (पंचायत एवं नगरीय निकाय) को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि जनपद सीतापुर के नगर पालिका परिषद मिश्रिख-नैमिषारण्य उपचुनाव में पार्टी नेताओं और समर्थकों को मतदान से रोकने और बूथों पर फर्जी मतदान कराने की घटनाएं हो रही हैं।शिकायत में कहा गया है कि समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक महोली, अनूप गुप्ता को उनके घर में नजरबंद करके मतदान करने से रोका गया, जो पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है। आरोप है कि मिश्रिख-नैमिषारण्य उपचुनाव में बूथ संख्या-16 और 17 पर पीठासीन अधिकारी द्वारा अब तक बूथ एजेंट नहीं बनाए गए, जबकि भाजपा विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव, भाजपा ब्लॉक प्रमुख मिश्रिख रामकिंकर पांडेय, रामगढ़ चीनी मिल चेयरमैन रामगोपाल अवस्थी, सीतापुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुनेन्द्र अवस्थी और विजय भार्गव बूथों पर बैठकर फर्जी मतदान करा रहे हैं।पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि बूथ संख्या-3 पर बैलेट पेपर देने वाला नीली शर्ट पहने एक कर्मचारी भाजपा समर्थकों को एक के स्थान पर चार बैलेट पेपर दे रहा था। वहीं, नगर पालिका परिषद महमूदाबाद के उपचुनाव में बूथ संख्या-35 और 36 नूरपुर में पुलिस द्वारा मतदाताओं के पहचान पत्रों की जांच कर उन्हें मतदान से रोका जा रहा है।समाजवादी पार्टी ने निर्वाचन आयुक्त से तत्काल संज्ञान लेकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने और भयमुक्त व निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने की मांग की है।
नगर निकाय उपचुनाव में धांधली का आरोप, समाजवादी पार्टी ने निर्वाचन आयुक्त से की शिकायत
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Recent Comments