भीषण शीतलहर के बीच सड़कों पर डीएम सविन बंसल : चौक-चौराहों पर अलाव का हाल जाना, रैन बसेरों में काटी रात

रेन बसेरा में रहने वालों से की बातचीत; नगर निगम को सफाई, गर्म पानी व स्वच्छ बिस्तर के निर्देश

नगर निगम व तहसील प्रशासन को प्रतिदिन अलाव पॉइंट्स की फोटो सहित सूचना प्रस्तुत करने के निर्देश

देहरादून। राजधानी देहरादून में लगातार हो रही बारिश व बढ़ती ठंड को देखते हुए शीतलहरि की रात में जिलाधिकारी सविन बंसल शहर के चौक-चौराहों पर पहुंचे। उन्होंने अलाव व्यवस्था का जायजा लिया तथा रेन बसेरा में रहने वालों का हाल जाना। इस दौरान नगर निगम व तहसील प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने देर सायं चौक-चौराहों पर अलाव व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रेन बसेरा में ठहरे असहाय व जरूरतमंद लोगों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना।

रेन बसेरा का निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने वहां रहने वालों से उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। नगर निगम व तहसील प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठंड के मौसम में कोई जरूरतमंद असुविधा का शिकार न हो। सभी चौक-चौराहों पर अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर दैनिक फोटो सहित सूचना प्रस्तुत की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन असहाय, निराश्रित व बेघर लोगों की सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत है। ठंड व बारिश के दौरान रेन बसेरा वासियों को पर्याप्त कंबल, भोजन व अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने संबंधित विभागों को रेन बसेरों की नियमित निगरानी करने व आवश्यकता पर अतिरिक्त व्यवस्था तत्काल करने के निर्देश दिए, ताकि कोई व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरी व डीडीएमओ ऋषभ कुमार मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments