
नई दिल्ली ,08 फरवरी(आरएनएस)। दिल्ली में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। अब तक के डेटा के अनुसार, बीजेपी 40 सीटों पर आगे चल रही है जबकि ्र्रक्क सिर्फ 30 सीटों पर बढ़त हासिल कर पाई है वहीं कांग्रेस 0 पर सिमटती हुई नजर आ रही है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कांग्रेस और ्र्रक्क पर निशाना साधा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘महाभारत’ सीरियल का एक सीन शेयर करते हुए उमर अब्दुल्ला ने सिर्फ इतना लिखा, ‘और लड़ो आपस में!’ज् इससे साफ हो रहा है कि उनका इशारा दिल्ली में कांग्रेस और ्र्रक्क के अलग-अलग चुनाव लडऩे के फैसले पर है। बता दें कांग्रेस और ्र्रक्क केंद्र में इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं लेकिन विधानसभा चुनावों में दोनों पार्टियों में कोई गठबंधन नहीं हुआ था। पहले हरियाणा और फिर दिल्ली में कांग्रेस और ्र्रक्क ने एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा और दोनों ही जगह बीजेपी को फायदा हुआ।

Recent Comments