कूड़ा उठान ठप होने से खफा पूर्व विधायक ने आंदोलन की चेतावनी

देहरादून(आरएनएस)।  शहर में कूड़ा उठान का काम ठप होने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार ने नराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कूड़ा उठान का काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि हाल में ही स्थानीय निकाय के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव संपन्न होने के साथ ही देहरादून में शहरभर में कूड़ा उठान का काम ठप हो गया है। ऐसे में लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या ये है कि वे घरों का कूड़ा कहां डाले। पूर्व विधायक राजकुमार ने गुरुवार को इस मुद्दे को लेकर नगर निगम के वरिष्ठ स्वास्थ्य नगर अधिकारी से मुलाकात की। साथ ही शहर में कूड़ा उठान की प्रक्रिया को सुचारू करने का अनुरोध किया। समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments