देहरादून/पौड़ी। उत्तराखंड सरकार ने स्वर्गीय अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि देते हुए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पौड़ी गढ़वाल जिले के डोभ (श्रीकोट) स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज का नाम बदलकर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी’ कर दिया गया है।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने गुरुवार को इस संबंध में कार्यालय ज्ञाप जारी कर दिया। अब यह संस्थान आधिकारिक रूप से नए नाम से जाना जाएगा।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में स्व. अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने दोहराया कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। अंकिता के परिजनों द्वारा प्रस्तुत मांगों पर विधि-सम्मत, निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए सीएम धामी ने कहा कि उन्हें न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
यह कदम अंकिता भंडारी हत्याकांड के पीड़ित परिवार को सम्मान और समर्थन देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Recent Comments