हरिद्वार(आरएनएस)। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हरिद्वार इकाई के वार्षिक चुनाव में ज्ञान प्रकाश पाण्डेय जिला अध्यक्ष और विनीत धीमान को महामंत्री और देवम मेहता कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए। जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र में हुए वार्षिक सम्मलेन के चर्चा के बाद चुनाव अधिकारी अनूप सिंह सिद्धू की देख रेख में वार्षिक चुनाव संपन्न हुए। जिसमें जिलाध्यक्ष पद पर ज्ञान प्रकाश पाण्डेय और डॉ अर्जुन नागयान बीच तो वही महामंत्री पद पर विनीत धीमान और सद्दाम हुसैन के बीच हुए कड़े मुकाबले में जिलाध्यक्ष पद पर 22 वोट के साथ ज्ञान प्रकाश पाण्डेय और महामंत्री पद पर 17 वोट के साथ विनीत धीमान निर्वाचित हुए। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर देवम मेहता निर्विरोध निर्वाचित हुए।



Recent Comments