चंडीगढ़ (एजेंसिया ) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सीएम ऑफिस (CMO) में एक और एंट्री हो गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे राजीव जेटली को सीएम सैनी का मीडिया एडवाइजर नियुक्त किया गया है। इसे लेकर C&S अमित अग्रवाल ने ऑर्डर जारी कर दिए हैं।
जेटली दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में सीएम सैनी के मीडिया एडवाइजर का काम देखेंगे। इससे पहले जेटली हरियाणा सीएमओ में एंट्री पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल के दौरान हुई थी। तब हरियाणा सरकार ने सीएम के मीडिया सलाहकार अमित आर्य को तुरंत प्रभाव से हरियाणा भवन नई दिल्ली से चंडीगढ़ स्थानांतरित किया था। उनकी जगह दिल्ली में राजीव जेटली को ये जिम्मेदारी दी गई थी।

Recent Comments