देहरादून। देहरादून जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवादा परिसर में बनी अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया गया है। इस मजार का निर्माण सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर किया गया था, जिससे बच्चों की पढ़ाई का वातावरण प्रभावित हो रहा था।
क्यों हुई कार्रवाई?
विद्यालय प्रशासन और विभिन्न संगठनों ने जिला प्रशासन से इस अवैध निर्माण को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। जिला प्रशासन ने मजार के संरचकों को नोटिस जारी किया था, जिसके बाद नियत प्रक्रिया के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
कौन थे शामिल?
नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह और उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से अवैध ढांचे को ध्वस्त किया। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सहित जिला प्रशासन के अधिकारी और कार्मिक उपस्थित थे।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
देहरादून जिले में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई पहले भी हो चुकी है। शक्तिनहर के किनारे जमकर चला बुलडोजर, 100 से अधिक जगह से हटाया गया अतिक्रमण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि सरकारी भूमि पर जितने भी अतिक्रमण हैं, उन्हें शीघ्र हटाया जाए ।


Recent Comments