नशे के सौदागरों पर एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स का कड़ा प्रहार

देहरादून। एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) ने थाना विकासनगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में 1.505 किग्रा0 चरस सहित 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दिनेश, कुन्दन चौहान, और पंकज के रूप में हुई है, जो कालसी जनपद देहरादून के निवासी हैं।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के तहत एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स को नशे के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने थाना विकासनगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में इन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे पहाड़ी क्षेत्र से सस्ते दामों में चरस लाकर विकास नगर क्षेत्र में ऊंचे दामों में बेचकर अधिक मुनाफा कमाते हैं। एसटीएफ ने इन अभियुक्तों के पास से 1.505 किग्रा0 अवैध चरस बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये है।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और किसी भी प्रकार के लालच में न आकर नशा तस्करी न करें। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ/ANTF उत्तराखंड से संपर्क करें।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments