अटल आवास योजना से बदली गुड्डी देवी की जिंदगी

पौड़ी। मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी सोच और गरीब वर्ग के उत्थान के प्रति संवेदनशीलता का ही परिणाम है कि आज समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँच रहा है। अटल आवास योजना ने गुड्डी देवी की जिंदगी को नयी दिशा दी है।

गुड्डी देवी, ग्राम पंचायत केवर्स की अनुसूचित जाति की निराश्रित विधवा हैं। वर्ष 2023-24 में अटल आवास योजना के अंतर्गत उन्हें 1 लाख 20 हजार की सहायता राशि प्रदान की गयी। इस आर्थिक सहयोग से उन्होंने अपने परिवार के लिए पक्का मकान और शौचालय का निर्माण कराया।

गुड्डी देवी बताती हैं कि बरसात में छत टपकती थी, दीवारों से पानी रिसता था। बच्चों को संभालना मुश्किल होता था। जब अटल आवास योजना से मुझे सहायता मिली, तो विश्वास नहीं हुआ कि अब मेरा भी अपना घर होगा। आज अपने पक्के घर में सुकून से रहना किसी सपने से कम नहीं है।

गुड्डी देवी ने नया आवास मिलने पर मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित डुबरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री तथा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी जरूरतमंद परिवार बिना छत के न रहे।

विभाग का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना से जोड़ा जाए, ताकि हर जरूरतमंद को आवास का लाभ मिल सके। शासन की यह योजना न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान करती है, बल्कि आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन की दिशा में लोगों को प्रेरित भी करती है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments