बैट और बॉल से भूख पर वार: रेस्तरां क्रिकेट लीग 2025 का यादगार समापन!

 रेस्तरां क्रिकेट लीग का तीसरा सीजन सफलता पूर्वक संपन्न
प्त  फाइनल मुकाबला उत्तराखंड घुलठिया और उत्तर प्रदेश कचौरी के बीच खेला गया।
प्त  अंतिम गेंद तक रोमांच बरकरार रहा, उत्तराखंड ने चौका मारकर जीत हासिल की।
प्त हजारों दर्शकों ने स्टेडियम में देखा, यूट्यूब पर भी हजारों ने लाइव स्ट्रीमिंग देखी।
प्त पूर्व केंद्रीय मंत्री और सारण से सांसद  राजीव प्रताप रुडी और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी मुख्य अतिथि रहीं।
प्त  रुडी ने घोषणा की कि अगले सीजन में बिहार लिट्टी लीजेंड्स टीम भी शामिल होगी।
प्त  अनुराग ठाकुर के सुझाव पर हिमाचल प्रदेश की टीम भी प्रतियोगिता में शामिल होगी।
प्त  स्मृति ईरानी ने महिला क्रिकेट लीग आयोजित करने का सुझाव दिया।
प्त टूर्नामेंट में कुल 2,30,000 भोजन पैकेट्स की व्यवस्था हुई, 27 फरवरी को दिल्ली में जरूरतमंदो के बीच होगा वितरित
प्त आयोजकों का भविष्य में इस पहल को अन्य शहरों में भी विस्तारित करने की योजना।
नई दिल्ली , 23 मार्च (आरएनएस) । रेस्तरां क्रिकेट लीग के तीसरे सीजन का आयोजन 17 मार्च से 22 मार्च तक इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया। यह आयोजन प्रत्येक 10 रन पर 200 जरूरतमंदों को अन्न सेवा की अनूठी पहल के साथ संपन्न हुआ। समापन मैच के साथ विशेष आयोजन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सारण से भाजपा सांसद  राजीव प्रताप रूड़ी और पूर्व केंद्रीय मंत्री  स्मृति ईरानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। फाइनल मुकाबला उत्तराखंड घुलठिया और उत्तर प्रदेश कचौरी के बीच खेला गया, जिसमें आखिरी गेंद तक विश्व कप जैसा रोमांच बना रहा। दर्शकों की धडक़नें तेज थीं, हर चौके और छक्के पर स्टेडियम गूंज उठा। खेल का अंतिम क्षण साँसें थाम देने वाला था, जब उत्तराखंड की टीम ने आखिरी गेंद पर चौका मारकर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले को हजारों दर्शकों ने स्टेडियम में देखा, वहीं यूट्यूब चौनल पर भी इसे हजारों दर्शकों ने लाइव देखा। यह सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि एक महाकाव्य था, जिसमें जुझारूपन और संघर्ष की कहानी लिखी गई। राजीव प्रताप रूड़ी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं बल्कि खेल और सेवा का अद्भुत संगम है। क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, यह जुनून, समर्पण और हार न मानने की प्रेरणा देता है। अगले सीजन में बिहार लिट्टी लीजेंड्स की टीम भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी, जिससे इस लीग का रोमांच और बढ़ेगा। स्मृति ईरानी ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस आयोजन ने यह सिद्ध किया कि खेल न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह समाज सेवा का भी माध्यम बन सकता है। महिलाओं की भागीदारी को और बढ़ावा देने के लिए मैं आयोजकों से महिला क्रिकेट लीग आयोजित करने का अनुरोध करती हूँ और मुझे खुशी है कि यह संकल्प लिया गया है। फाइनल मैच के दौरान  राजीव प्रताप रूड़ी ने घोषणा की कि अगले सीजन में बिहार लिट्टी लीजेंड्स की टीम भी शामिल होगी और केंद्रीय मंत्री  अनुराग ठाकुर के सुझाव पर हिमाचल प्रदेश की टीम को भी प्रतियोगिता में जोड़ा जाएगा। वहीं,  स्मृति ईरानी के अनुरोध पर आयोजक अरविंद कुमार ने जल्द ही महिला क्रिकेट लीग आयोजित करने का संकल्प लिया।
इस टूर्नामेंट के दौरान सभी रनों, विकेटों और आस्था गिल के उत्कृष्ट प्रदर्शन को मिलाकर कुल 2,30,000 भोजन पैकेट्स की व्यवस्था की गई है। आयोजक अरविंद कुमार और अभिषेक भटनागर ने बताया कि वे 27 फरवरी 2025 को दिल्ली में जरूरतमंद लोगों के बीच 2,30,000 फूड पैकेट्स वितरित करेंगे और भविष्य में इस पहल को देश के अन्य शहरों तक भी विस्तारित किया जाएगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments