आयकर अनुपालन और करदाता सेवाओं पर देहरादून में जागरूकता कार्यक्रम, उत्कृष्ट करदाताओं को किया गया सम्मानित

देहरादून। आयकर अधिनियम के अंतर्गत अनुपालन एवं करदाता सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 5 दिसंबर 2025 को आयकर विभाग देहरादून के तत्वाधान में OUTREACH कार्यक्रम का आयोजन आयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश (पश्चिम) एवं उत्तराखंड प्रभार की प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अपर्णा करण ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर मुख्य आयकर आयुक्त देहरादून रेणुका जैन गुप्ता, प्रधान आयकर आयुक्त देहरादून सुनीता सिंह, प्रधान आयकर आयुक्त (ओएसडी), कानपुर शेओदान सिंह भदौरिया, ONGC के सीसीएफ योगीश नायक तथा सीओआई-आईडी & डब्ल्यूई K.R. बाबू भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विभाग द्वारा क्षेत्र के शीर्ष करदाताओं का सम्मान किया गया, जिसमें कॉर्पोरेट श्रेणी में ONGC तथा व्यक्तिगत श्रेणी में रिषभ पन्त को सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में अपर्णा करण ने करदाताओं को समुचित आयकर भुगतान हेतु प्रोत्साहित करते हुए आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र और पारदर्शी निस्तारण किया जाएगा।

उन्होंने टीडीएस एवं एडवांस टैक्स में कमी पर चिंता जताते हुए समय पर टैक्स जमा करने की अपील की।
अपर आयकर आयुक्त (टीडीएस) देहरादून अमरपाल सिंह ने टीडीएस प्रावधानों एवं आवश्यक अनुपालनों की विस्तृत जानकारी दी और करदाता सुविधाओं के डिजिटल विकल्पों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स, टैक्स बार एसोसिएशन, विभिन्न व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल रहे। व्यापर संघ देहरादून की ओर से विपिन नागलिया एवं सुनील मैसन, जबकि उत्तराखंड बिल्डर्स एसोसिएशन की ओर से सिद्धार्थ अग्रवाल उपस्थित रहे।

सीए एसोसिएशन देहरादून के परिमल पटेल, रवि महेश्वरी, राजीव साहनी तथा टैक्स बार एसोसिएशन देहरादून के तुषार सिंघल ने भी सहभागिता दर्ज की।

धन्यवाद प्रस्ताव आयकर आयुक्त (अपील) एस.के. चटर्जी द्वारा प्रस्तुत किया गया।

यह कार्यक्रम करदाताओं के बीच जागरूकता, पारदर्शी कर प्रक्रिया को बढ़ाने और विभाग व करदाताओं के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments