देहरादून। ग्राफिक एरा में छात्र-छात्राओं ने क्लाउड कंप्यूटिंग, जेनरेटिव एआई, मशीन लर्निंग, डेवऑप्स व साइबर सिक्योरिटी से संबंधित चुनौतियां के समाधान खोजे। एडब्ल्यूएस जाम के नाम से आयोजित प्रतियोगिता में अवलोक डोबरियाल नडरबोर्ड पर पहली रैंक हासिल की। इसके लिए उन्हें अल्टीमेट चैंपियन का खिताब दिया गया।
ग्राफिक रेडियो यूनिवर्सिटी में छात्र–छात्राओं की क्लाउड कंप्यूटिंग और आई संबंधित प्रतिभा को रखने के लिए अमेजॉन वेब सर्विस जाम (कोडिंग प्रतियोगिता) का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा के देहरादून, हल्द्वानी और भीमताल परिसरों के 1000 से अधिक छात्रों ने एडब्ल्यूएस प्लेटफार्म पर जेनरेटिव एआई, मशीन लर्निंग, डेवऑप्स और साइबर सिक्योरिटी से जुड़े समस्याओं के समाधान खोजने के लिए कोडिंग, रणनीति निर्माण एवं त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में लीडर बोर्ड पर पहला स्थान हासिल करते हुए अवलोक डोबरियाल अल्टीमेट चैंपियन बने, क्रिएटिव पायनियर का खिताब अंशुल रावत ने जीता, पाथब्रेकर रहे हर्षित सुयाल , एक्सीलेंस प्रोडीजी बने अंश कार्की और अहमद ने इमर्जिंग स्टार का टाइटल हासिल कर नकद इनाम जीते।
इस कोडिंग प्रतियोगिता का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट और अमेजॉन वेब सर्विस ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर डॉ संतोष एस सर्राफ, डीन ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स डॉ डी आर गंगोडकर, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के हेड डॉ अनुपम सिंह, एडब्ल्यूएस इंस्ट्रक्टर निधि सेठ, एडब्ल्यूएस कॉर्डिनेटर डॉ आकांक्षा गुप्ता और पीयूष अग्रवाल के साथ शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं शामिल रहे।

Recent Comments