आखिरकार झुका बांग्लादेश, अब मोहम्मद यूनुस ने क्करू मोदी से किया मुलाकात करने का अनुरोध; विदेश मंत्री ने दिया जवाब

नई दिल्ली ,23 मार्च।  बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की इच्छा जाहिर की। बांग्लादेश ने भारत से दोनों नेताओं के बीच मुलाकात का अनुरोध किया है। यह जानकारी खुद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी है। एस जयशंकर ने संसदीय समिति की बैठक में बताया कि आगामी क्षेत्रीय समूह क्चढ्ढरूस्ञ्जश्वष्ट समिट में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बैठक के अनुरोध पर विचार किया जा रहा है।
विदेश मामलों की संसदीय सलाहकार समिति की इस साल की पहली बैठक में कई सांसदों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर चिंता जताई और पूछा कि इस संबंध में भारत क्या कदम उठा रहा है। एस जयशंकर ने सदस्यों को बताया कि ढाका में अंतरिम सरकार ने दावा किया है कि हिंदुओं पर हमले राजनीति से प्रेरित थे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सांसदों को बांग्लादेश, मालदीव, म्यांमार और श्रीलंका के साथ संबंधों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह बाद में पाकिस्तान और चीन के बारे में अलग से बात करेंगे।
एस जयशंकर ने बैठक में यह भी कहा कि पाकिस्तान के रवैये के कारण सार्क (स््र्रक्रष्ट) निष्क्रिय है। वहीं, भारत बिम्सटेक (क्चढ्ढरूस्ञ्जश्वष्ट) को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 2 से 4 अप्रैल तक बैंकॉक में होने वाले बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग ले सकते हैं, लेकिन बैठक में उन्होंने इस यात्रा की पुष्टि नहीं की।
दोनों नेताओं की हो सकती है मुलाकात: विदेश मंत्री
उन्होंने बैठक में यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अगले महीने श्रीलंका का दौरा करेंगे। सूत्रों ने बताया कि यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान मोहम्मद यूनुस से मिलेंगे और उनके साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे, इसपर जयशंकर ने कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई और कहा कि इस पर विचार किया जा रहा है। केसी वेणुगोपाल, मनीष तिवारी (दोनों कांग्रेस), प्रियंका चतुर्वेदी (शिवसेना-यूबीटी) और मुकुल वासनिक (कांग्रेस) सहित कई सांसदों ने हिंदुओं की लक्षित हत्याओं का मुद्दा उठाया और विदेश मंत्री से पूछा कि सरकार उन्हें रोकने के लिए क्या कर रही है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments