बीबीएयू को मिला राष्ट्रीय गौरव: आउटलुक इंडिया रैंकिंग में केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 8वां स्थान

लखनऊ 4 अगस्त (आरएनएस )। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने एक बार फिर राष्ट्रीय शिक्षा जगत में अपनी उपस्थिति को मजबूती से दर्ज कराते हुए गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आउटलुक इंडिया द्वारा वर्ष 2025 के लिए जारी ‘भारत के शीर्ष 20 केंद्रीय विश्वविद्यालयोंÓ की रैंकिंग में बीबीएयू को देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 8वां स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध नवाचार, समावेशी शिक्षा प्रणाली और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।यह रैंकिंग अकादमिक उत्कृष्टता, शिक्षक-छात्र अनुपात, शोध प्रकाशनों, प्लेसमेंट प्रदर्शन, बुनियादी ढांचे, प्रशासन, छात्र संतुष्टि और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न मापदंडों पर आधारित थी। बीबीएयू ने सभी क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 1000 में से 911.44 अंक अर्जित किए हैं। इनमें अकादमिक एवं शोध उत्कृष्टता में 384.56 अंक, उद्योग सहभागिता व प्लेसमेंट में 189.47 अंक, आधुनिक सुविधाओं व संसाधनों पर आधारित बुनियादी ढांचे में 134.88 अंक, प्रशासन व विस्तार गतिविधियों में 127.99 अंक तथा विविधता व सामाजिक पहुंच के क्षेत्र में 74.54 अंक शामिल हैं। यह प्रदर्शन इस बात को दर्शाता है कि विश्वविद्यालय न केवल अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट है, बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी एक सशक्त संस्था के रूप में कार्य कर रहा है।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राज कुमार मित्तल ने समस्त विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी और इसे टीम भावना, आपसी सहयोग तथा निरंतर मेहनत का प्रतिफल बताया। उन्होंने कहा कि यह रैंकिंग हमारे समर्पित शिक्षकों, शोधकर्ताओं, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के सतत प्रयासों का परिणाम है। विश्वविद्यालय ने हमेशा से गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा को प्राथमिकता दी है और भविष्य में इसे और ऊंचाई तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि बीबीएयू केवल शैक्षणिक क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि समाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरणीय चेतना, महिला सशक्तिकरण और विविधता को बढ़ावा देने जैसे क्षेत्रों में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। विश्वविद्यालय की उन्नत पुस्तकालय सेवाएं, स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, तकनीकी संसाधन और छात्रवृत्तियां छात्रों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध हो रही हैं।बीबीएयू ने शिक्षण के साथ-साथ शोध क्षेत्र में भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। संकाय सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित शोधपत्र, उद्योगों के साथ सहयोग, नवाचार को प्रोत्साहित करने वाले विभिन्न प्रकल्पों और गुणवत्तापूर्ण शोध कार्यों ने इस रैंकिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।आउटलुक इंडिया की रैंकिंग में शामिल अन्य प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों के बीच बीबीएयू का शीर्ष 10 में शामिल होना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि यह संस्थान तेजी से प्रगति कर रहा है और राष्ट्रीय शिक्षा परिदृश्य में अपनी सशक्त पहचान बना चुका है। यह उपलब्धि न केवल बीबीएयू समुदाय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि उत्तर भारत के समूचे शिक्षा जगत के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments