भारत विकास परिषद मां चूड़ामणि शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह एवं कार्यशाला संपन्न

रूड़की।भारत विकास परिषद मां चूड़ामणि शाखा भगवानपुर रुड़की का दायित्व ग्रहण समारोह एवं कार्यशाला का आयोजन होटल दीप रेजीडेंसी रुड़की में बहुत ही सादगी पूर्ण ढंग से किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए समारोह की मुख्य अतिथि एवं पतंजलि विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ संगीता सिंह ने कहा कि भारत विकास परिषद ही एक ऐसी संस्था है जो की सेवा के साथ-साथ भावी पीढ़ी को संस्कार देने का कार्य करती है। डॉ सिंह ने कहा कि संस्कार युक्त व्यक्ति देवताओं की श्रेणी में आते हैं जबकि संस्कार विहीन व्यक्ति राक्षसों की श्रेणी में आते हैं।

समारोह की मुख्य वक्ता एवं उत्तराखंड पश्चिम प्रांत की प्रांतीय अध्यक्षा डॉ मनीषा सिंघल ने कार्यशाला के उद्देश्य एवं परिषद की रीति नीति बताते हुए कहा कि भारत विकास परिषद में भावी पीढ़ी को विशेष रूप से युवाओं को संस्कार देने के साथ-साथ राष्ट्र प्रथम की भावना विकसित की जाती है।
अधिष्ठापन अधिकारी एवं उत्तराखंड पश्चिम प्रांत के प्रांतीय महासचिव डॉ संजय गर्ग में वर्ष 2026- 27 के लिए नवीन दायित्वधारियों को शपथ दिलाते हुए उन्हें गत वर्ष से भी श्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रेरित किया एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

डॉ गर्ग ने कहा कि
भारत विकास परिषद की भक्ति,राष्ट्र भक्ति है और धर्म,राष्ट्र धर्म है।
भारत विकास परिषद की मूल भावना है कि
तन समर्पित,मन समर्पित और यह जीवन समर्पित
चाहता हूं मातृभूमि तुझे कुछ और हूं

देश हमें देता है सब कुछ
हम भी तो कुछ देना सीखें

भारत विकास परिषद का मूल मंत्र है
कठिन परिश्रम कर धरती पर नंदन वन सरसाना है
ज्ञान और विज्ञान बढ़कर सुख समृद्धि लाना है
यही मंत्र है यही साधना भारत भव्य बनाना ह

अधिष्ठापन अधिकारी संजय गर्ग ने निखिल अग्रवाल,वैभव गोयल,भूपेंद्र अग्रवाल,डा सुभाष जुनेजा, मुकुल चौहान, विनीता गुप्ता, योगेश चौहान तथा राजेश कुमार को भारत विकास परिषद मां चूड़ामणि देवी शाखा भगवानपुर की सदस्यता दिलाई तथा परिषद के नियमों एवं सिद्धांतों पर चलने का आग्रह किया।

मुख्य अतिथि डॉ संगीता सिंह प्रांतीय अध्यक्षा डॉ मनीषा सिंघल तथा प्रांतीय महासचिव डॉ संजय गर्ग ने पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य कर रहे अमर उजाला से श्री संजय पाल,हिंदुस्तान से श्री विजय सैनी, बद्री विशाल से श्री अनिल त्यागी,अजीत समाचार से श्री के पी सिंह तथा दैनिक जागरण से श्री सुदेशकांत शर्मा को सम्मानित किया।
प्रांतीय वित्त सचिव प्रतिनिधि के रूप में समर्पण शाखा देहरादून के वित्त सचिव यश गर्ग ने वित्तीय प्रबंधन,बैंक खाता,ए ओ पी, बी वी पी एप तथा वेबसाइट के बारे में जानकारी दी। प्रांतीय संयोजक संस्कार डॉ राजीव गोयल ने भारत को जानो,समूह गान प्रतियोगिता एवं गुरू वंदन छात्र अभिनंदन की के बारे में विस्तार से चर्चा की जबकि प्रांतीय संयोजिका महिला सहभागिता एडवोकेट प्रीति अग्रवाल ने एनीमिया जांच शिविर,सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं बालिकाओं एवं महिलाओं के शिक्षा,स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के बारे में कार्यक्रम करने के लिए कहा।

शाखा के संयुक्त सचिव श्रीमती शालिनी मणि ने भारत विकास परिषद के प्रोटोकॉल नियमों एवं सिद्धांतों की जानकारी दी जबकि कोषाध्यक्ष लोकेश कुमार ने परिषद के पांच सूत्रों में प्रथम सूत्र संपर्क के माध्यम से सदस्यता बढाने के साथ-साथ समाज के शिक्षित, संभांत एवं साधन संपन्न व्यक्तियों को परिषद से अवगत कराने की बात कही। वर्तमान अध्यक्ष संजय पाल जी ने गत वर्ष के सेवा एवं संस्कारों के बारे में अवगत कराया जबकि नवीन मनोनीत अध्यक्ष पुष्पराज सिंह चौहान ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारी पूरी कोशिश होगी कि हम इस वर्ष और भी श्रेष्ठ कार्य करें।

समारोह का सफल,सुंदर,सहज एवं सुव्यवस्थित संचालन शाखा की सचिव श्रीमती कल्पना सैनी ने किया।इस अवसर पर शाखा की संरक्षक श्रीमती सुरेश अरोड़ा उपाध्यक्ष अमरीश चौहान एवं अरविंद अग्रवाल,संयोजक सेवा रजनीश कुमार,संयोजक संस्कार कु सारीन संयोजक पर्यावरण डॉ सुप्रिया गौड़,संयोजक महिला सहभागिता श्रीमती निधि,सहसंयोजक श्रीमती सुदेश रानी,श्रीमती आरती त्यागी,श्रीमती उर्वशी पंवार,आलोक कंडवाल,ओम सिंह आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments