केदारनाथ-हेमकुंड रोप वे के एमओयू पर भट्ट ने जताया पीएम , सीएम का आभार

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केदारनाथ-हेमकुंड रोप वे के लिए राज्य सरकार और लॉजिस्टिक मैनेजमेंट के मध्य हुए एमओयू को राज्य के पर्यटन और तीर्थाटन की दिशा मे मील का पत्थर बताते हुए पीएम मोदी तथा सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

उन्होंने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि केदारनाथ और हेमकुंड साहिब तक रोपवे निर्माण का यह निर्णय न केवल श्रद्धालुओं के लिए सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेगा, बल्कि हमारे प्रदेश की अर्थव्यवस्था, पर्यटन और स्थानीय लोगों की आजीविका को भी नई दिशा देगा।

प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी, आपने देवभूमि की इस सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को नई पहचान दिलाने का जो संकल्प लिया है, उसके लिए हम सभी की ओर से हृदयपूर्वक धन्यवाद अर्पित करते हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments