फ्लोरल ड्रेस में भोजपुरी स्टार मोनालिसा ने ढाया कहर, कातिल अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भोजपुरी इंडस्ट्री की ग्लैमरस क्वीन मोनालिसा इन दिनों छुट्टियां मना रही हैं और सोशल मीडिया पर अपनी दिलकश तस्वीरों से फैन्स का दिल जीत रही हैं. हाल ही में मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद स्टनिंग तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह फ्लोरल प्रिंट की स्लीवलेस ड्रेस में नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में मोनालिसा का अंदाज़ बेहद बोल्ड और ग्लैमरस दिखाई दे रहा है. पिंक और व्हाइट फ्लोरल ड्रेस में मोनालिसा बेंच पर लेटी हुई पोज देती नजर आईं. उनका कॉन्फिडेंस और कैमरे के लिए सहजता फैंस को दीवाना बना रही है. मोनालिसा ने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, उन पलों को कैद करें जो आपके दिलों को मुस्कुराहट दे और उनकी यह स्माइल वाकई फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला रही है.
फैंस कमेंट सेक्शन में लगातार हार्ट और फायर इमोजी के जरिए अपने प्यार का इज़हार कर रहे हैं. किसी ने उन्हें गॉर्जियस कहा तो किसी ने उनकी अदा को किलर बताया. बताते चलें कि मोनालिसा न सिर्फ भोजपुरी बल्कि टीवी इंडस्ट्री में भी एक जाना-पहचाना नाम हैं. अपने फैशन और स्टाइल सेंस से वह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments