खुद को हथकड़ी बेड़ी लगा कर आए भुवन कापडी

भारतीय प्रवासियों को हथकड़ी-बेड़ी लगाकर भेजने के विरोध में कांग्रेस के उपनेता-सदन भुवन कापडी गुरुवार को विधानसभा परिसर में अनूठा प्रदर्शन किया। खुद को हथकडी बेड़ी लगाकर आए कापडी ने देश की विदेश नीति पर सवाल उठाया। कहा कि दावा किया जा रहा है कि दुनिया में देश का डंका बज रहा है। वहीं, भारतीयों को अपमानित तरीके से वापस लौटाया जा रहा है। देश के लोगों के साथ इस प्रकार का व्यवहार बेहद दुखद और शर्मनाक भी है। कापड़ी को जंजीरों से बंधा आया देख विस परिसर में एक बार को सभी हैरान रह गए। पांवों में जंजीर छोटी होने की वजह से कापड़ी को चलने में भी असुविधा हो रही थी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments