– धीरज गुप्ता बने अध्यक्ष, अशोक कुमार ने महामंत्री पद पर दर्ज की जीत
देहरादून(आरएनएस)। अधीनस्थ सांख्यिकी सेवा संघ, उत्तराखण्ड का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन आज आफिसर्स ट्रांजिट होस्टल, रेसकोर्स, देहरादून में संपन्न हुआ। प्रदेशभर से आए सांख्यिकी सेवा संघ के अधिकारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
निर्वाचन में अध्यक्ष पद के लिए धीरज गुप्ता और संदीप पांडेय के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें दोनों को बराबर 31-31 मत प्राप्त हुए। टाई की स्थिति उत्पन्न होने के बाद अर्थ एवं संख्या निदेशालय में कार्यरत संयुक्त निदेशक सुश्री चित्रा द्वारा पर्ची प्रणाली के माध्यम से धीरज गुप्ता को विजेता घोषित किया गया।
महामंत्री पद के लिए अशोक कुमार और सुश्री सीमा धिमान के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें अशोक कुमार को 43 मत प्राप्त हुए, जबकि सीमा धिमान को 19 मत मिले। इस प्रकार, अशोक कुमार ने महामंत्री पद पर शानदार जीत दर्ज की।
अन्य पदों पर निर्वाचित सदस्य इस प्रकार हैं:
• प्रदेश उपाध्यक्ष – उदित कुमार वर्मा
• कोषाध्यक्ष – धीरेन्द्र प्रताप सिंह
• प्रदेश संयुक्त मंत्री – नवीन कुमार
• उपाध्यक्ष (गढ़वाल मंडल) – अरविंद यादव
• उपाध्यक्ष (कुमाऊं मंडल) – राजीव कुमार जायसवाल
• कार्यकारिणी सदस्य – आलोक कुमार, नवीन कुमार, मनोज कुमार, सुन्दर सिंह तोमर, सुरेश चन्द्र
चुनाव अधिकारी श्री निर्मल कुमार शाह और श्री ललित मोहन जोशी ने विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की।
इस अवसर पर अर्थ एवं संख्या निदेशालय, उत्तराखण्ड के सुशील कुमार, निदेशक, पंकज नैथानी, अपर निदेशक, डॉ. मनोज पंत, निदेशक, सेतु आयोग/अपर निदेशक, डॉ.डी.सी. बड़ोनी, संयुक्त निदेशक, सुश्री ईला पंत, उप निदेशक, सुश्री रश्मि हलधर, उप निदेशक राजेश कुमार, उप निदेशक एवं अर्थ एवं संख्याधिकारी, संजय शर्मा और अतुल आनंद प्रदेश, अध्यक्ष, श्री अरूण पाण्डेय, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तराखण्ड, प्रदेश महामंत्री, श्री शक्ति प्रसाद, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तराखण्ड सहित कई गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अधीनस्थ सांख्यिकी सेवा संघ, उत्तराखण्ड का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments