
नई दिल्ली ,10 अपै्रल(आरएनएस)। अमेरिका से प्रत्यर्पित करके लाए गए 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा का प्लेन दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हो चुका है। हृढ्ढ्र ने उसे गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद उसे हृढ्ढ्र हेडक्वार्टर ले जाया जाएगा और पूछताछ शुरू होगी। जेल सोर्स के मुताबिक, राणा को दिल्ली की तिहाड़ जेल में हाई सिक्योरिटी वार्ड में रखा जाएगा।
जेल प्रशासन ने इसके लिए जरूरी इंतजाम कर लिए हैं। हालांकि, उसे कब और किस वार्ड में रखा जाएगा, इसका अंतिम फैसला कोर्ट के आदेश के बाद ही लिया जाएगा। जांच एजेंसी हृढ्ढ्र और खुफिया एजेंसी क्र्रङ्ख की एक जॉइंट टीम तहव्वुर को लेकर बुधवार को अमेरिका से रवाना हुई थी। तहव्वुर राणा के भारत पहुंचने से पहले पालम टेक्निकल एयरपोर्ट में एक पूरा कॉन्वॉय अंदर गया। इसमें चार इनोवा, दो सफारी, जैमर और बम निरोधक दस्ता भी शामिल था।

Recent Comments