उत्तराखण्ड में पंचायत चुनावों में भाजपा का दबदबा – चौहान

देहरादून। भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों पर बड़ी संख्या में उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत पर खुशी व्यक्त की है। पार्टी का मानना है कि यह जीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकास नीति पर जनता की मुहर है, जो गाँवों में विकास को और गति प्रदान करेगी।
प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने इसे गाँवों में ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार की शुरुआत बताया और सभी निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की ग्रामीण जनता ने क्षेत्रीय विकास के लिए अपने मतों का उपयोग किया है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने नामांकन प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस जीत से गाँवों में खुशहाली बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि आज 11 जिला पंचायत अध्यक्ष और 83 ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इनमें से उत्तरकाशी में रमेश चौहान, चंपावत में आनंद सिंह अधिकारी, ऊधम सिंह नगर में अजय मौर्य और पिथौरागढ़ में जितेंद्र प्रसाद ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत हासिल की है।
इसी तरह, 11 क्षेत्र पंचायत प्रमुख पदों पर भी भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। इनमें चंपावत से अंचला बोरा, काशीपुर से चंद्रप्रभा, सितारगंज से उपकार सिंह, खटीमा से सरिता राणा, भटवाड़ी से ममता पंवार, डुंडा से राजदीप परमार, जाखणीधार से राजेश नौटियाल, चंबा से सुमन सजवाण, विकासनगर से नारायण ठाकुर, पाबौ से लता देवी और ताकुला से मीनाक्षी आर्य शामिल हैं।
भाजपा ने विश्वास जताया है कि शेष सीटों पर भी मतदाताओं का विकास के प्रति रुझान पार्टी के पक्ष में होगा, जिससे भाजपा सभी जिला पंचायत अध्यक्ष और अधिकांश ब्लॉक प्रमुख सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments