भाजपा ने मंडल अध्यक्षों के नामों पर मुहर लगानी शुरू की!

देहरादून 17 फरवरी2025। भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा मंडल अध्यक्षों के नामों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज 6 जिलों की 20 विधानसभा के पर्यवेक्षकों द्वारा तैयार 104 मंडलों के नामों के पैनल पर चर्चा हुई।

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने पार्टी मुख्यालय में हुई चर्चा बैठक की जानकारी मीडिया से साझा की। उन्होंने बताया, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में इस दौरान प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं राजपुर विधायक श्री खजान दास और प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी , खिलेंद्र चौधरी उपस्थित रहे। संगठन पर्व के अंतर्गत आज से प्रारंभ हुई पूर्व निर्धारित यह प्रक्रिया तीन दिन 17,18,19 फरवरी तक चलने वाली है। जिसमें जनपदवार अलग अलग विधानसभा में भेजे गए पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर विस्तृत विचार विमर्श किया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश नेतृत्व द्वारा सभी पर्यवेक्षकों से उनके द्वारा तैयार मंडल अध्यक्ष दावेदारों के पैनल पर चर्चा की गई। वहीं संबंधित मंडल और जनपद के सामाजिक क्षेत्रीय और वर्गों के समीकरण पर भी विचार किया गया।

उन्होंने जानकारी दी कि आज पहले दिन पार्टी के जिन सांगठनिक जिलों में मंडल अध्यक्ष के नाम पर चर्चा पूरी हुई, उसमें उत्तरकाशी के गंगोत्री, यमुनोत्री और पुरोला विधानसभा, चमोली जिले की बद्रीनाथ, कर्णप्रयाग, थराली विधानसभा, रुद्रप्रयाग की केदारनाथ और रुद्रप्रयाग विधानसभा, टिहरी की नरेंद्र नगर, टिहरी, प्रताप नगर, देवप्रयाग, धनौल्टी और धनसाली विधानसभा पौड़ी की श्रीनगर, चौबट्टाखाल और पौड़ी विधानसभा, कोटद्वार की लैंसडाउन कोटद्वार और यमकेश्वर विधानसभा शामिल हैं। कुल मिलाकर आज इन सभी जिलों के 104 मंडलों में अध्यक्ष के नामों पर चर्चा की गई।
कहा, संगठन चुनाव के निर्धारित कार्यक्रम अनुशार 20 फरवरी तक मंडल अध्यक्ष की घोषणा किया जाना निश्चित है। तदुपरांत 20 से 28 फरवरी के मध्य जिला अध्यक्षों के चुनाव प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments