भाजपा द्वारा बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन

देहरादून, 10 अप्रैल,2025 । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को भव्य और व्यापक स्तर पर मनाने की घोषणा की है। इस अवसर पर पार्टी द्वारा विचार गोष्ठी, संविधान प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, और अन्य जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का आयोजन 13 अप्रैल से 25 अप्रैल तक किया जाएगा।

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे. पी. नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार, इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। इस क्रम में एक प्रदेश स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें श्री राजेंद्र बिष्ट, श्री मुकेश कोली, श्री समीर आर्य, और श्री अजीत चौधरी शामिल हैं।

कार्यक्रमों की शुरुआत 13 अप्रैल को बाबा साहब की मूर्तियों की सफाई और दीपोत्सव से होगी। 14 अप्रैल को उनकी जयंती के अवसर पर माल्यार्पण, मिष्ठान वितरण, और संविधान प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया जाएगा। इसके अलावा, आंगनबाड़ी केंद्रों और अनुसूचित जाति बस्तियों में पेयजल और सफाई सुविधाओं का प्रबंधन भी किया जाएगा।

15 अप्रैल से 25 अप्रैल तक संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बाबा साहब के विचारों और उनके साथ हुए राजनैतिक अन्याय पर चर्चा होगी। इन कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए 12 अप्रैल को राजधानी के सर्वे चौक स्थित आईआरटीडीसी ऑडिटोरियम में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

भाजपा का यह प्रयास बाबा साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व को सम्मानित करने और संविधान की मजबूती के प्रति जागरूकता फैलाने का है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments