भाजपा ने वाल्मीकि जयंती पर प्रदेशभर में दी श्रद्धांजलि

देहरादून(आरएनएस)। भाजपा ने प्रदेश भर में वाल्मीकि जयंती पर उनके विचारों को आत्मसात करते हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम किए। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं से महर्षि वाल्मीकि के प्रेरणादायक उद्धरणों को अपने जीवन में उतारने का आग्रह किया है। देहरादून स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष समेत भाजपा नेताओं ने महर्षि वाल्मिकी को श्रद्धांजलि दी। भट्ट ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अनेकों प्रेरणादायक उद्धरण मानव जीवन और समाज को दिए हैं। महर्षि वाल्मीकि उन ऋषियों में है जिन्होंने ऐसा महान ग्रंथ रचा, जिसमें प्रस्तुत प्रभु श्रीराम के जीवन वृतांत ने युगों युगों तक सभी पीढ़ियों का पथ प्रदर्शन किया है।

भट्ट ने कहा कि भविष्य में उनकी जयंती को हर वर्ष मात्र एक कार्यक्रम नहीं बल्कि व्यक्तिगत प्रेरक प्रभाव के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, दायित्वधारी डॉ. देवेंद्र भसीन, सुभाष बड़थ्वाल, भगवंत मकवाना, प्रदेश मीडिया सह संयोजक राजेंद्र नेगी, विनय गोयल, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, मुकेश कोली, राजकुमार पुरोहित समेत अन्य मौजूद रहे।

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने उनके चित्र पर फूल चढ़ाते हुए उनका स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामायण के रचनाकार, आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की रचनाओं से सत्य, प्रेम और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उनकी समरसता, सद्भाव और मानवता से जुड़े नैतिक मूल्यों की शिक्षा सदैव प्रेरित करती रहेगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments