भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिवंगत वीरेंद्र बिष्ट के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पूर्व दायित्वधारी एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता दिवंगत वीरेंद्र बिष्ट के आवास जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार के साथ चंद्रबनी स्थित आवास पर उन्होंने स्वर्गीय बिष्ट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक प्रकट किया। उन्होंने उनकी माता और दोनों बेटियों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। परिजनों के बीच उन्होंने स्वर्गीय बिष्ट के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया और कहा कि पार्टी उनके सांगठनिक योगदान को सदैव स्मरण रखेगी और पीड़ित परिवार की हर संभव मदद के लिए तत्पर रहेगी।

इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने वरिष्ठ पत्रकार विमल पुर्वाल के मथुरावाला रोड स्थित आवास पहुंचकर उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और ईश्वर से दुख सहन करने का सामर्थ्य प्रदान करने की कामना की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी और मीडिया संपर्क संयोजक हरीश चमोली मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments