भाजपा महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने सुना अमित शाह का चुनाव सुधार संबोधन

देहरादून। भाजपा महानगर कार्यालय में बीते कल आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सदन में दिए गए चुनाव सुधार संबंधी वक्तव्य को वीडियो क्लिप के माध्यम से देखा और सुना। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने की।

सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में देश की जनता के सामने यह स्पष्ट करने का प्रयास किया कि विपक्ष SIR को लेकर अनावश्यक भ्रम फैला रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता या चोरी हुई है, तो उसका आरोप कांग्रेस पर ही जाता है। उनके अनुसार कांग्रेस लगातार जनता को भ्रमित करने का प्रयास करती रही है और अब चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाकर अपने ही इतिहास से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है।

अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे बूथ स्तर तक यह संदेश पहुंचाएं कि वोट चोरी रोकने के लिए कौन‑कौन से कदम उठाए जा सकते हैं, ताकि जनता सही नेतृत्व का चयन कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि SIR का उद्देश्य और इसकी आवश्यकता समझना बेहद जरूरी है, क्योंकि अवैध घुसपैठ और उससे जुड़े वोट बैंक की राजनीति लंबे समय से चिंता का विषय रही है। उनके अनुसार कांग्रेस इस प्रक्रिया का विरोध इसलिए कर रही है क्योंकि इससे अवैध रूप से बने वोट स्वतः समाप्त हो जाएंगे।

कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक रायपुर उमेश शर्मा, विधायक कैंट सविता कपूर और महानगर महापौर सौरभ थपलियाल ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव सुधार विषय पर प्रश्न‑उत्तर सत्र भी किया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने पूछे गए सवालों के संतोषजनक उत्तर दिए।

इस अवसर पर राज्य मंत्री श्रीमती मधु भट्ट, भगवत प्रसाद मकवाना, श्याम अग्रवाल, डॉ. देवेंद्र भसीन, महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लो, संकेत नौटियाल, ओम कक्कड़, संध्या थापा, महानगर मंत्री मोहित शर्मा, जगदीश, समीर डोभाल, सुरेंद्र राणा, अक्षत जैन, उमेश तिवारी, प्रदीप कुमार, अवधेश तिवारी, बलदेव नेगी, कुलदीप पंत, यासमीन आलम खान, सुरेंद्र सुमित पांडे, राहुल लारा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments