शिक्षक दिवस पर भाजपा का कुनबा बढ़ा, शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत कई शिक्षक-युवा हुए शामिल

देहरादून। शिक्षक दिवस के अवसर पर भाजपा को बड़ी सौगात मिली है। शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान समेत बड़ी संख्या में शिक्षकों और युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सभी नवागंतुकों को फूलमाला और पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर भट्ट ने कहा कि देश और समाज को तोड़ने वाली शक्तियों को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने और जनजागरूकता की जिम्मेदारी शिक्षक एवं बुद्धिजीवी वर्ग को निभानी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसके पास नरेंद्र मोदी जैसा लोकप्रिय नेता है। प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। पिछले 12-13 वर्षों में कनेक्टिविटी, दूरसंचार, प्रति व्यक्ति आय, जीडीपी और औद्योगिक विकास सहित हर क्षेत्र में देश आगे बढ़ा है।

टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि शिक्षकों का समाज पर व्यापक प्रभाव रहता है। उनके पढ़ाए बच्चे आज कई क्षेत्रों में आगे बढ़ चुके हैं। शिक्षकों के भाजपा से जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

दायित्वधारी एवं वरिष्ठ नेता ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर पार्टी में शामिल होना महत्वपूर्ण है।

पार्टी में शामिल हुए राम सिंह चौहान ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद देश में सामाजिक विद्वेष फैलाने की घटनाओं, विशेषकर हल्द्वानी की घटना और जंतर मंतर पर युवाओं को राजनीतिक हथियार बनाए जाने से उद्वेलित होकर उन्होंने भाजपा से जुड़ने का निर्णय लिया। जातीय विभाजन और युवाओं के राजनीतिक इस्तेमाल के खिलाफ राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़ रहे हैं।

चौहान के साथ महेंद्र पाल सिंह परमार, धर्मवीर सिंह परमार, शैलेंद्र सिंह नेगी, ज्ञानदीप धवन, जयदीप परमार, अनुराधा सिंह, सोनाली चौहान, अभिषेक, अदिति रावत, बबली नेगी, गीता चौहान, प्रज्ञा, गौरी रावत, शैलेश चौहान, गोपाल, आलोक रावत, परमवीर बिष्ट, उषा रावत, अंकित पांडे, अमन पांडे, शुभम चमोली, शुभम चौहान, ऐश्वर्या राणा, अपूर्व वशिष्ठ, अनमोल शर्मा, हिमांशु सजवान सहित कई लोग भाजपा में शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता शादाब शम्स समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments