

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। देहरादून जिले में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के 33 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं और साथ ही कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं। पुलिस विभाग के अनुसार यह तबादले पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार कई थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को नई जगह भेजा गया है। इसके अलावा विवेचना इकाइयों में तैनात अधिकारियों की पोस्टिंग में भी बदलाव किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात कई अधिकारियों को अब थानों और अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं में तैनाती दी गई है। सभी अधिकारियों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल से हटाकर नई जगह पर भेजा गया है।
एसपी कार्यालय से सूची जारी होते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आगामी त्योहारों और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि तबादलों का मुख्य उद्देश्य फील्ड में बेहतर समन्वय स्थापित करना, त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना और आम जनता को बेहतर पुलिसिंग सुविधा उपलब्ध कराना है।
इन पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले-
-निरीक्षक राकेश कठैत को पुलिस लाइन से प्रभारी एएचटीयू बनाया गया.
-निरीक्षक प्रमोद उनियाल को पुलिस लाइन से प्रभारी वीवीआईपी सेल की जिम्मेदारी दी गई.
-निरीक्षक अरविंद कुमार को कालसी थानाध्यक्ष पद से हटाकर प्रभारी सिटीजन सेल का प्रभारी बनाया गया.
-उपनिरीक्षक विवेक राठी को आईडीपीएल ऋषिकेश चौकी प्रभारी से थानाध्यक्ष कालसी नियुक्त किया गया.
-उपनिरीक्षक अश्विनी बलूनी को को त्यूणी थानाध्यक्ष से आराघर थाना डालनवालान चौकी प्रभारी बनाया गया.
-उपनिरीक्षक कुलदीप शाह को कोतवाली नगर से थानाध्यक्ष त्यूणी भेजा गया.
-उपनिरीक्षक नरेंद्र कोठियाल को चौकी प्रभारी आराघर थाना डालनवाला से थाना राजपुर भेजा गया.
-उपनिरीक्षक अमित कुमार को थाना नेहरू कॉलोनी से चौकी प्रभारी आईडीपीएल थाना ऋषिकेश भेजा गया.
-उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह को थाना प्रेम नगर से चौकी प्रभारी डाक पत्थर थाना विकास नगर भेजा गया.
-उपनिरीक्षक संदीप पवार को चौकी प्रभारी डाकपत्थर थाना विकास नगर से चौकी प्रभारी सहिया थाना कालसी भेजा गया.
-उपनिरीक्षक नीरज कठैत को चौकी पर प्रभारी सहिया थाना कालसी से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना कालसी भेजा गया.
-उपनिरीक्षक प्रवेश रावत को वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना राजपुर से चौकी प्रभारी मयूर विहार थाना रायपुर भेजा गया.
-उपनिरीक्षक संदीप कुमार को चौकी प्रभारी डिफेंस कॉलोनी थाना नेहरू कॉलोनी से चौकी प्रभारी धारा थाना कोतवाली नगर भेजा गया.
-उपनिरीक्षक अमन चड्ढा को चौकी प्रभारी आशारोड़ी थाना क्लेमेनटाउन से थाना कोतवाली नगर भेजा गया.
-उपनिरीक्षक रवि प्रसाद को थाना कोतवाली नगर से चौकी प्रभारी आशारोड़ी थाना क्लेमेनटाउन बनाया गया.
-उपनिरीक्षक नवीन डंगवाल को वरिष्ठ उप निरीक्षक रानीपोखरी से चौकी प्रभारी फवारा चौक थाना नेहरू कॉलोनी भेजा गया.
-उपनिरीक्षक बलदीप सिंह को थाना रानीपोखरी से वरिष्ठ उप निरीक्षक रानीपोखरी बनाया गया.
-उपनिरीक्षक धनीराम पुरोहित को चौकी प्रभारी फवारा चौक थाना नेहरू कॉलोनी से एसओजी नगर भेजा गया.
-उपनिरीक्षक मनोहर नेगी को वरिष्ठ उप निरीक्षक रायवाला से थाना प्रेम नगर भेजा गया.
-उपनिरीक्षक नवीन जोशी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक रायपुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक ऋषिकेश भेजा गया.
-उपनिरीक्षक भारत सिंह रावत को वरिष्ठ उपनिरीक्षक ऋषिकेश से वरिष्ठ उपनिरीक्षक रायपुर भेजा गया.
-उपनिरीक्षक संजय रावत को चौकी प्रभारी मयूर विहार थाना रायपुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक रायवाला भेजा गया.
-उपनिरीक्षक दिनेश राणा को थाना ऋषिकेश से थाना मसूरी भेजा गया.
-उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह को थाना डोईवाला से चौकी प्रभारी हरिपुर कला थाना रायवाला भेजा गया.
-उपनिरीक्षक कविंद्र राणा को चौकी प्रभारी हरिपुर कला थाना रायवाला से थाना डोईवाला भेजा गया.
-महिला उपनिरीक्षक सुधा रावत को थाना पटेल नगर से चौकी प्रभारी डिफेंस कॉलोनी थाना नेहरू कॉलोनी भेजा गया.
-महिला उपनिरीक्षक शिखा को पुलिस लाइन से थाना पटेल नगर भेजा गया.
-महिला उपनिरीक्षक पूनम खत्री को पुलिस लाइन से थाना रायपुर भेजा गया.
-महिला उपनिरीक्षक निशा पांडे को पुलिस लाइन से थाना नेहरू कॉलोनी भेजा गया.
-महिला उपनिरीक्षक तनुज शर्मा को थाना पटेल नगर से थाना क्लेमेनटाउन भेजा गया.
-महिला उपनिरीक्षक ज्योति को थाना राजपुर से थाना सहसपुर भेजा गया.
-महिला उपनिरीक्षक सुधा बिष्ट को थाना सहसपुर से थाना डोईवाला भेजा गया.
-महिला उपनिरीक्षक दीप्ति को एसआईएस शाखा से थाना वसंत विहार भेजा गया.
“यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और कानून-व्यवस्था को ज्यादा प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं. साथ ही सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.”- प्रमेंद्र डोबाल, एसएसपी, देहरादून
यहां देखें तबादला आदेश


Recent Comments