ब्रेकिंग न्यूज़: देहरादून के लालतप्पड़ इलाके में पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़, फायरिंग की सूचना

बदमाशों ने पुलिस पर चलाई गोलियां, मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में हाईअलर्ट

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र के लालतप्पड़ इलाके मे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे देहात और शहर की पुलिस को हाईअलर्ट कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि सघन चेकिंग के दौरान पुलिस को संदिग्ध बदमाशों के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद लालतप्पड़ में बैरियर लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन बदमाशों ने चेकिंग पॉइंट पर रुकने की बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस टीम ने भी मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई की और बदमाशों का पीछा किया। इस घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून तत्काल घटनास्थल के लिए अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रवाना हो गए हैं।

घटना से इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने पूरे इलाके में सख्ती बढ़ा दी है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अभी और कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments