देहरादून,31मार्च 2025(आरएनएस ): नवरात्रि के पावन पर्व पर कुट्टू का आटा लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। देहरादून में कुट्टू का आटा खाने से करीब 90 लोगों की तबीयत बिगड़ गई है, जिन्हें कोरोनेशन और दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि यह कुट्टू का आटा विकासनगर के लक्ष्मी ट्रेडर्स और शिवपाल चौहान के गोदाम से खरीदा गया था। इन दुकानों से यह आटा देहरादून के कई अन्य स्टोरों और गोदामों में भी वितरित किया गया है, जिनमें अग्रवाल ट्रेड स्टोर दीपनगर, लक्ष्मी स्टोर बंजारा वाला, संजय स्टोर करनपुर, शर्मा स्टोर रायपुर और कोहली ट्रेडर्स दर्शनी गेट शामिल हैं।
पुलिस ने इन सभी दुकानों और गोदामों से कुट्टू के आटे को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
पुलिस की अपील:
देहरादून पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे विकासनगर, पटेलनगर और कोतवाली क्षेत्र के इन दुकानों या गोदामों से खरीदे गए कुट्टू के आटे का सेवन न करें। पुलिस ने लोगों से यह भी अपील की है कि वे कुट्टू के आटे की प्रमाणिकता की जांच करने के बाद ही उसका सेवन करें।
यह अपील देहरादून पुलिस द्वारा जनहित में जारी की गई है।
देहरादून में कुट्टू के आटे का कहर, 90 लोग बीमार, पुलिस की अपील- सतर्क रहें!
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments