कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आपदा से क्षतिग्रस्त परियोजनाओं की समीक्षा की

देहरादून – प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में जल संस्थान, पेयजल निगम, लोक निर्माण विभाग व सिंचाई आदि विभागों के अधिकारियों के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अन्तर्गत आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं, पेयजल लाईनों, सड़क मार्गों, पैदल मार्गों, पुलिया आदि के निर्माण व सुदृढ़ीकरण कार्यों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की।

बैठक में मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा के कारण क्षतिग्रस्त निर्माण व सुदृढ़ीकरण के जो कार्य अभी तक लम्बित पड़े हैं उनके निर्माण व सुदृढ़ीकरण में तेजी लाते हुए कार्यों को ससमय पूर्ण कर लिया जाय ताकि स्थानीय जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

मंत्री ने मसूरी पेयजल योजना, पथरियापीठ नीलकंठ विहार सीवर योजना, चन्द्रोटी की आन्तिरक सड़कों व अनारवाला-मालसी मार्ग के सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी ली और निर्देश दिये कि इन योजनाओं को प्राथमिकता से लिया जाय।

बैठक में अपर सचिव पेयजल अपूर्वा, जल संस्थान से मुख्य महाप्रबन्धक डीके सिंह, जल निगम से अधीक्षण अभियन्ता मिसा सिन्हा, लोक निर्माण विभाग से राजेश कुमार तथा मसूरी विधान सभा क्षेत्र से संबंधित जनप्रतिनिधिगण व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments