कैबिनेट मंत्री महाराज ने किया श्रमिक पंजीकरण शिविर में प्रतिभाग, मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण

एकेश्वर (पौड़ी)। चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड एकेश्वर के ब्लॉक सभागार में श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रतिभाग किया। उन्होंने जन प्रतिनिधियों और स्थानीय जनता को संबोधित किया और जन समस्याओं को सुनकर मौके पर ही विभागीय अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।

मंत्री महाराज ने कहा कि इस तरह के शिविरों से जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो जाता है। श्रमिक प्रदेश और देश के विकास की मजबूत कड़ी हैं। निर्माण, सड़क, भवन और औद्योगिक क्षेत्र में उनके परिश्रम के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखता है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य श्रमिकों को अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरलता और समयबद्ध तरीके से देना है। पंजीकृत श्रमिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा सहित कई योजनाओं का लाभ मिलता है। इसलिए सभी श्रमिक समय पर पंजीकरण और नवीनीकरण अवश्य कराएं। इन शिविरों से श्रमिकों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और सुविधाएं उनके द्वार तक पहुंचती हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास की भावना से हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि प्रत्येक श्रमिक को प्रक्रिया की जानकारी सरल भाषा में दी जाए और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष राकेश नैथानी, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र भट्ट, जिला महामंत्री महिपाल नेगी, भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा, प्रभारी बृजमोहन रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुयश रावत, एसडीएम रेखा आर्य, बीडीओ सौरभ हांडा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments