उत्तरकाशी के जिला पंचायत वार्डों में प्रत्याशियों ने रचा इतिहास

उत्तरकाशी(आरएनएस)। उत्तरकाशी में पंचायत चुनाव के लिए वोटों की गिनती देर रात समाप्त हुई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के नतीजों आने के बाद अब पंचायतों में तस्वीर साफ हो गई है। कई वार्डों में प्रत्याशियों ने तीसरी बार जीत दर्ज कर इतिहास रचा। देर रात तक उत्तरकाशी जिला पंचायत सदस्य के सभी वार्डों के परिणाम घोषित हुए। जिसके तहत उत्तरकाशी की थराली जिला पंचायत वार्ड 1 से सोनिका रावत, वार्ड 2 से बबिता रावत, वार्ड 3 से ज्योति राणा, वार्ड 4 से कुलदीप सिंह, वार्ड 5 से सरस्वती नाथ, वार्ड 6 से हीरा लाल शाह, वार्ड 7 से भरत सिंह बिष्ट, वार्ड 8 से मदन लाल, वार्ड 9 से अंशिका जगूड़ी, वार्ड 10 गाजना से प्रियंका रावत, वार्ड 11 से बुद्धि सिंह, वार्ड 12 से सरोजबाला, वार्ड 13 से शिवराज सिंह, वार्ड 14 से सरिता, वार्ड 15 से दीपेन्द्र कोहली, वार्ड 16 बीना, वार्ड 17 से रेखा, वार्ड 18 से सुखदेव रावत, वार्ड 19 से विजय प्रकाश, वार्ड 20 प्रियंका, वार्ड 21 से अनिता, वार्ड 22 से कविता, वार्ड 23 से शोभा, वार्ड 24 से दीपक बिजल्वाण, वार्ड 25 से रवीना रावत, वार्ड 26 से पवनदास, वार्ड 27 से रमेश चौहान जीतकर आए हैं। वार्ड 24 से जीते दीपक बिजल्वाण तीसरी बार जिला पंचायत सदस्य चुनकर आए।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments