
नई दिल्ली/नोएडा,22 अगस्त (आरएनएस)। ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल रोड पर अकबरपुर टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां खड़े ट्रक में कार ने पीछे से टक्कर मार दी. जिससे कार में सवार 6 लोग घायल हो गए. सूचना मिलने पर थाना दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान तीन युवकों गौरव, लोकेश और गौतम की मृत्यु हो गई. जबकि ललित अरविंद और कुलदीप को भी चोटे आई हैं. जिनका इलाज चल रहा है. सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस ने कार और ट्रक को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
नोएडा पुलिस के अनुसार ग्रेटर नोएडा के अकबरपुर टोल प्लाजा के पास ईस्टर्न पेरिफेरल पर एक ट्रक में कार ने पीछे से टक्कर मार दी. कार में छह व्यक्ति सवार थे, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां तीन की मौत हो थाना छांयसा, फरीदाबाद (हरियाणा) उम्र करीब 31 वर्ष को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया. कार सवार हरिद्वार से फरीदाबाद जा रहे थे. मौके पर पहु्ंची दादरी पुलिस ने क्रेन और हाइड्रा की मदद से कार को काट-काटकर फंसे लोगों को बाहर निकाला.
ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि मृतकों के शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. वहीं ट्रक और कार को कब्जें में लिया गया है साथ ही अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. मौके पर यातायात सामान्य कर दिया गया है.

Recent Comments