विकासनगर अस्पताल में कार्डियो-न्यूरो स्पेशलिस्ट: नेगी ने मुख्य सचिव से दागी मांग, तुरंत निर्देश!

देहरादून। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष व जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन से भेंट कर उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में कार्डियोलॉजिस्ट व न्यूरोलॉजिस्ट तैनाती के लिए ज्ञापन सौंपा। मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य सचिव को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

नेगी ने बताया कि पछवादून (विकासनगर-जौनसार व आसपास) का प्रमुख अस्पताल होने पर यहां प्रतिदिन 500 ओपीडी होती है। लेकिन कार्डियोलॉजिस्ट व न्यूरोलॉजिस्ट न होने से हृदयाघात या पक्षाघात में मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिलता, जिससे रास्ते में ही मौत हो जाती है। गरीब मरीज प्राइवेट अस्पतालों के खर्च न झेल पाने पर हार्ट अटैक जैसे संकट में पल-पल कीमती समय खो देते हैं।

नेगी ने जोर देकर कहा कि यदि पद नहीं हैं तो सृजित किए जाएं। मोर्चा मरीजों को भगान भरोसे नहीं छोड़ेगा। न्यूरोलॉजिस्ट तैनाती से भी क्षेत्रीय मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments