युवकों पर हॉकी से मारपीट का मामला: फरार आरोपी गिरफ्तार

सोमवार को विकासनगर क्षेत्र में दो युवकों के साथ हॉकी और लातों से मारपीट करने वाले फरार आरोपी अमन तोमर को दून पुलिस ने लक्ष्मणपुर, विकासनगर से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो की सूचना पर एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार की गई तेज़ कार्रवाई के तहत हुई, जिसमें दो संदिग्ध व्यक्तियों को पीड़ितों पर हमला करते हुए देखा गया था। वायरल वीडियो के संज्ञान में आने पर पुलिस ने तुरंत छानबीन शुरू की और 17/09/2025 को पहले एक अभियुक्त युवराज को गिरफ्तार किया था।

पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली विकासनगर में दोनों अभियुक्तों के ख़िलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी अमन के फरार होने पर पुलिस द्वारा उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी जा रही थीं, जिनके परिणामस्वरूप टीम ने आज आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है: अमन तोमर, पुत्र आनंद तोमर, निवासी ग्राम पपडियान, थाना विकासनगर, उम्र 27 वर्ष; तथा पूर्व में गिरफ्तार युवक युवराज, पुत्र चन्दन, निवासी कटापत्थर, कोतवाली विकासनगर, उम्र 45 वर्ष।

पुलिस ने कहा है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और वायरल वीडियो में दिख रहे अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है ताकि सभी संबंधितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई पूरी की जा सके।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments