टी-स्टेट चाय बागान में गोकशी का खुलासा,आरोपी तमंचे संग गिरफ्तार

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर पावर हाउस के पीछे स्थित टी-स्टेट चाय बागान में गौवंश के अवशेष मिलने के प्रकरण में दून पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को तमंचे व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया।

दिनांक 11 मार्च 2026 को थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर पावर हाउस के पीछे स्थित चाय बागान में गौवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0 43/2026, धारा 3/5 उत्तराखंड गऊ संतान संरक्षण अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर थाना प्रेमनगर एवं एसओजी की दो पुलिस टीमों का गठन कर अभियुक्तों की तलाश शुरू की गई।

गठित पुलिस टीमों द्वारा सतत पतारसी–सुरागरसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई। पूर्व में चिन्हित संदिग्धों से लगातार पूछताछ की गई, इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल अभियुक्त पुनः गोकशी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके दौरान चाय बागान, प्रेमनगर से एक अभियुक्त को दबोच लिया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने गौकशी की घटना में शामिल अभियुक्त आमिर उर्फ कल्लू पुत्र मोहम्मद छोटा, निवासी ग्राम बरेली राजपूतान, थाना कोतवाली रुड़की, हरिद्वार, हाल निवासी रामपुर चुंगी, रुड़की, हरिद्वार, उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वर्तमान में कोई कार्य न होने और आर्थिक तंगी के कारण उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गौकशी की घटना को अंजाम दिया था तथा दोबारा घटना को अंजाम देने के लिए क्षेत्र में रैकी करने आया था।

अभियुक्त से मिली जानकारी के आधार पर घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की पहचान की गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए थाना प्रेमनगर व एसओजी की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि गौ-तस्करी एवं गोकशी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments