सीबीआई ने एनएसएसओ के वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया

सीबीआई ने शिकायतकर्ता से जी-पे के माध्यम से उसकी पत्नी के खाते में 10,000/- रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में राष्ट्रीय सांख्यिकी सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ), नवी मुंबई के आरोपी वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली, दिनांक: 12.02.2025(PIB) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शिकायतकर्ता से जी-पे के माध्यम से उसकी पत्नी के खाते में 10,000/- रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में राष्ट्रीय सांख्यिकी सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ), बेलापुर, नवी मुंबई के आरोपी वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने 10.02.2025 को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि शिकायतकर्ता भांडुप में निजी फर्म का निदेशक है और उसके पिता भी बायकुला में एक अन्य निजी कंपनी के मालिक हैं। फर्म प्लास्टिक फाइल और फ़ोल्डर्स के निर्माण का काम करती है। यह आरोप लगाया गया था कि शिकायतकर्ता को वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण (एएसआई) रिटर्न दाखिल करने के लिए अलग-अलग तारीखों (01.10.2024, 26.11.2024 और 24.12.2024) पर कुल 09 नोटिस प्राप्त हुए थे। आरोपी लोक सेवक ने अपने कार्यालय में वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण दाखिल करने में मदद करने के लिए शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की मांग की। आरोपी ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता को वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण रिटर्न दाखिल करने के लिए परेशान किया।

यह पता चला कि शिकायतकर्ता ने आरोपी के आग्रह पर, आरोपी की पत्नी के खाते में जी-पे के माध्यम से 10,000 रुपये की राशि स्थानांतरित की थी। बाद में, आरोपी को 10.02.2025 को गिरफ्तार किया गया और 11.02.2025 को सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने उसे 13.02.2025 तक 2 दिन के लिए पुलिस हिरासत रिमांड पर भेज दिया।

जांच जारी है।


ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments