उत्तरकाशी।भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के अंतर्गत जनपद उत्तरकाशी में कार्यों का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इसी क्रम में आज, दिनांक 10 अप्रैल 2026 को जनपद के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य एवं अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र द्वारा जनगणना के आधिकारिक पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर स्व-गणना (Self Enumeration) का कार्य संपन्न किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद के सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को भी अपनी स्व-गणना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उत्तराखंड राज्य में जनगणना का प्रथम चरण 25 अप्रैल से 24 मई 2026 के मध्य संचालित होना है। प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर डेटा एकत्र करने से पूर्व, आम जनता को अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने का विकल्प दिया गया है। पोर्टल https://se.census.gov.in पर 10 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक (कुल 15 दिन) स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक परिवार के मुखिया का मोबाइल नंबर, भाषा, और निवास स्थान जैसी जानकारी दर्ज कर ‘SE ID’ प्राप्त कर सकते हैं, जिसे बाद में प्रगणक द्वारा सत्यापित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने जनपद उत्तरकाशी के समस्त सम्मानित नागरिकों, प्रबुद्धजनों और गणमान्य व्यक्तियों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि वे 24 अप्रैल तक पोर्टल के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में स्व-गणना करें और भविष्य में डेटा सत्यापन हेतु घर आने वाले जनगणना प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को आवश्यक जानकारी प्रदान कर पूर्ण सहयोग करें।
जनगणना-2027: DM प्रशांत आर्य ने खुद पंजीकरण कर किया स्व-गणना पोर्टल का आगाज
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments