केंद्र सरकार ने चंद्रयान-5 मिशन को दी मंजूरी, चंद्रयान-4 की लॉन्चिंग पर आया बड़ा अपडेट; जानें क्या बोले इसरो प्रमुख

नई दिल्ली ,17 मार्च(आरएनएस)। केंद्र सरकार ने महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-5 को मंजूरी दे दी है। इसरो के अध्यक्ष वी.नारायणन ने इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ ही इस बात की जानकारी भी सामने आई है कि भारत का चंद्रयान-4 मिशन कब तक लॉन्च किया जाएगा।
इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन ने बताया बस 3 दिन पहले ही हमें चंद्रयान-5 मिशन के लिए मंजूरी मिली है। हम इसे जापान के सहयोग से करेंगे। उन्होंने बताया कि भारत के चंद्रयान-5 मिशन के तहत, चंद्रमा की सतह का अध्ययन करने के लिए 250 किलोग्राम का रोवर भेजा जाएगा।
इसरो ने रविवार को ये भी बताया कि चंद्रयान-4 मिशन कब लॉन्च होगा। इसरो अध्यक्ष ने बताया कि संभावना है कि चंद्रयान-4 को साल 2027 में प्रक्षेपित किया जाएगा। इसरो अध्यक्ष ने बताया है कि चंद्रयान-4 मिशन का मकसद चंद्रमा से इक_ा किए गए नमूनों को वापस लाना है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments